Thursday, June 16, 2011

रोज कुरान पढ़ते हैं पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर




ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर धार्मिक रूप से बहुत उदार बन गए हैं। वह धर्म के बारे में जानने के लिए प्रतिदिन कुरान पढ़ते हैं। ब्लेयर पहले कहते थे कि उन्हें धर्म में कोई रुचि नहीं है, लेकिन 2007 में 10 डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ने के बाद कैथोलिक ईसाई बन गए थे।
समाचार पत्र डेली मेल में प्रकाशित रपट के अनुसार, लेबर पार्टी के पूर्व नेता ब्लेयर अब कहते हैं कि कुरान पढ़ना उन्हें धर्म साक्षर बनाता है।
उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि वैश्विक दुनिया में धर्म साक्षर होना महत्वपूर्ण है। मैं प्रतिदिन कुरान पढ़ता हूं। मैं कुछ हद तक दुनिया में घट रही घटनाओं को समझने के लिए ऐसा करता हूं, लेकिन मुख्य रूप से इसे इसलिए पढ़ता हूं क्योंकि यह निर्देशात्मक है।

रोज कुरान पढ़ते हैं पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर



ब्लेयर ने कहा कि धर्म का ज्ञान संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, यूरोपीय संघ और रूस के लिए राजदूत की उनकी भूमिका के लिए महत्वपूर्ण है।
ब्लेयर ने पहले मुस्लिम धर्म को सुंदर बताया था। उन्होंने कहा था कि पैगम्बर मोहम्मद एक अति सभ्यतावादी ताकत थे। ब्लेयर ने कहा कि कुरान एक सुधारवादी ग्रंथ है। यह समग्र है। यह विज्ञान और ज्ञान की प्रशंसा करता है और अंधविश्वास से नफरत करता है।

No comments:

Post a Comment