Showing posts with label सीता. Show all posts
Showing posts with label सीता. Show all posts

Wednesday, October 12, 2011

फॅमिली बैक ग्राउंड बहुत बड़ी चीज है !!!???




नो डाउट - फॅमिली बैक ग्राउंड बहुत बड़ी चीज है .... सुख हो या दुःख, बाहरी झंझावात 
हो, आर्थिक सामाजिक समस्या हो तो यह परिवार एक मुट्ठी सा होता है ...... लेकिन प्रचलित फॅमिली बैक ग्राउंड का अर्थ क्या है ? पैसेवाला घर? ओह्देवाला घर? माँ, बाप, पति-पत्नी - जहाँ रात दिन कलह होते हैं, जिनके लिपे पुते चेहरे और भारी भरकम पर्स के आगे सामाजिक नियम कुछ और हो जाते हैं. जो अपने बच्चों से बेखबर होते हैं, जिनके बच्चे एक घर की तलाश में गुमराह हो जाते हैं ....
पेचीदा सा लगता यह सवाल मेरे अन्दर हथौड़े मारता है -
चलो सतयुग से प्रश्न उठाते हैं - राजा दशरथ की तीन रानियाँ थीं, तो आप कहेंगे - उस समय यही प्रचलन था. यदि यह सही था तो कालांतर में यह कानून क्यूँ बना कि दो शादी अपराध है? या उसी युग में राम ने एक पत्नीव्रत क्यूँ लिया? दशरथ के तीन विवाह, तीनों से हुए पुत्रों का परिणाम था राम का वनवास ... कैकेयी की जिद्द से दशरथ के प्राण गएतो उस परिवार को क्या बड़ी चीज कहेंगे ? उर्मिला के लिए कुछ नहीं सोचा गया - पर चलो यह ख़ास बात है ही नहीं ! (अबला जीवन हाय ......) ............. सीता के त्याग, सहनशीलता का उदाहरण आप सब हम सब आज तक देते आए हैं, एक रात के लिए किसी की बेटी का अपहरण कलंक - तो सीता तो एक वर्ष रहीं ! अब बताइए कि दूरबीन लगाकर कौन पल पल का हिसाब रख रहा था और यदि रख रहा था तो निःसंदेह रावण सम्मान योग्य है. ...... पर राम ने आम जनता की शंका के निवारण के लिए अग्नि परीक्षा ली - अब आप कहेंगे कि वे भगवान् थे, राम ने पहले ही सीता को अग्नि को सुपुर्द कर सुरक्षित कर दिया था - अब प्रश्न है कि हम भगवान् कैसे बन जाएँ, और यदि यह सत्य था तो सबके सामने परीक्षा का प्रयोजन क्यूँ ? सतयुग में तो सब भगवान् ही थे ! फिर एक धोबी, फिर वनवास - और कोई खोज खबर नहीं .... इस फॅमिली में बड़ी चीज क्या रही?
अब चलें द्वापर युग में ----- मथुरा नरेश कंस अपनी नृशंस ज़िन्दगी को बरक़रार रखने के लिए अपनी बहन देवकी और उसके पति वासुदेव को बंदीगृह में डाल देता है, क्योंकि ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की कि देवकी का आठवां पुत्र उसके लिए काल होगा ..... कालकोठरी में वह निर्ममता से देवकी के बच्चों की हत्या करता गया = इस पूरे प्रकरण में परिवार जैसी कोई बड़ी चीज तो नहीं थी.
कृष्ण की अदभुत छवि सर्वव्याप्त है - तुलसी दास ने बहुत ठीक लिखा है- जाकी रही भावना जैसी, हरि मूरत देखी तिन तैसी "कृष्ण के रास की अलग अलग परिभाषा है, किसी ने उसे भक्तिभाव से जोड़ा है, किसी ने शरीर से. यदि हम शरीर से जोड़कर देखेंगे तो अनुकरणीय नहीं, न ही कोई परिवार मानेंगे. तो यह व्यापक सत्य गीता से ही समझा जा सकता है, जिसे हम कसौटी पर रखने की ध्रिष्ट्ता नहीं कर सकते !

पर उसी युग में शांतनु पुत्र विचित्रवीर्य की दोनों ही रानियों से उनकी कोई सन्तान नहीं हुई और वे क्षय रोग से पीड़ित हो कर मृत्यु को प्राप्त हो गये। अब कुल नाश होने के भय से माता सत्यवती ने एक दिन भीष्म से कहा, "पुत्र! इस वंश को नष्ट होने से बचाने के लिये मेरी आज्ञा है कि तुम इन दोनों रानियों से पुत्र उत्पन्न करो।" माता की बात सुन कर भीष्म ने कहा, "माता! मैं अपनी प्रतिज्ञा किसी भी स्थिति में भंग नहीं कर सकता।"
यह सुन कर माता सत्यवती को अत्यन्त दुःख हुआ। अचानक उन्हें अपने पुत्र वेदव्यास का स्मरण हो आया। स्मरण करते ही वेदव्यास वहाँ उपस्थित हो गये। सत्यवती उन्हें देख कर बोलीं, "हे पुत्र! तुम्हारे सभी भाई निःसन्तान ही स्वर्गवासी हो गये। अतः मेरे वंश को नाश होने से बचाने के लिये मैं तुम्हें आज्ञा देती हूँ कि तुम उनकी पत्नियों से सन्तान उत्पन्न करो।" वेदव्यास सबसे पहले बड़ी रानी अम्बिका के पास गये। अम्बिका ने उनके तेज से डर कर अपने नेत्र बन्द कर लिये। वेदव्यास लौट कर माता से बोले, "माता अम्बिका का बड़ा तेजस्वी पुत्र होगा किन्तु नेत्र बन्द करने के दोष के कारण वह अंधा होगा।" सत्यवती को यह सुन कर अत्यन्त दुःख हुआ और उन्हों ने वेदव्यास को छोटी रानी अम्बालिका के पास भेजा। अम्बालिका वेदव्यास को देख कर भय से पीली पड़ गई। उसके कक्ष से लौटने पर वेदव्यास ने सत्यवती से कहा, "माता! अम्बालिका के गर्भ से पाण्डु रोग से ग्रसित पुत्र होगा।" इससे माता सत्यवती को और भी दुःख हुआ और उन्होंने बड़ी रानी अम्बालिका को पुनः वेदव्यास के पास जाने का आदेश दिया। इस बार बड़ी रानी ने स्वयं न जा कर अपनी दासी को वेदव्यास के पास भेज दिया। इस बार वेदव्यास ने माता सत्यवती के पास आ कर कहा, "माते! इस दासी के गर्भ से वेद-वेदान्त में पारंगत अत्यन्त नीतिवान पुत्र उत्पन्न होगा।" इतना कह कर वेदव्यास तपस्या करने चले गये।
समय आने पर अम्बा के गर्भ से जन्मांध धृतराष्ट्र, अम्बालिका के गर्भ से पाण्डु रोग से ग्रसित पाण्डु तथा दासी के गर्भ से धर्मात्मा विदुर का जन्म हुआ।

अब इस परिवार को आदर्श की किस श्रेणी में रखेंगे, कहाँ उदाहरण देंगे और परिवार सही मायनों में हुआ किसका ..... न शांतनु से संबंध न विचित्रवीर्य से न भीष्म से - तो बंधु कथा तो यहीं से पलट गई ! और अब सूक्ष्मता से देखा जाए तो दासी पुत्र विदुर की ही चर्चा हो सकती है.... विदुर से रिश्ता जोड़ना अधिक श्रेष्ठ है, बशर्ते ध्रितराष्ट्र और पांडू से रिश्ता जोड़ने के ! पांडू पुत्र कह देने से अर्जुनयुद्धिष्ठिरभीम, नकुल, सहदेव पांडू पुत्र नहीं होते, कर्ण तो सूर्य पुत्र कहे गए (सही नाम मिला). उसके बाद इस कहानी में आती है द्रौपदी ..... जो ५ पुत्रों के बीच खाद्य सामग्री की तरह सौंप दी गई. कुंती ने जानबूझकर खुद की तरह कई पुरुषों के मध्य द्रौपदी को कर दिया .... खैर, ये परिवार के नाम पर क्या बड़ी चीज थे जब अपनी शान के लिए इन्होंने द्रौपदी को दाव पर लगा दिया - कृष्ण न होते तो बेड़ा गर्क ही था !
अब आज ऐसी कुंती माँ के संग कौन रिश्ता जोड़ेगा ..... ह्म्म्म, जोड़ेगा, यदि हस्तिनापुर जैसा राज्य हो, वैभव के आगे सारे ऐब निरस्त होते हैं !!!
..............
अब कलयुग के ऐसे पुरुष पात्रों को उठाती हूँ , जिसमें से आपके आसपास की कई छवियाँ उभरेंगी, और आपका मन उसके साथ आपके मन को तौलेगा - हाँ मन को, क्योंकि मन से भागना संभव नहीं ! और ऐसे सवालिया पात्र परिवार की बात अधिक उठाते हैं -
- दहेज़ के नाम पर पत्नी को बेरहमी से मारनेवाले
- बेटी होने पर पत्नी के साथ बुरा सलूक करनेवाले
- अपने अहम् की तुष्टि में पत्नी को घर से निकालनेवाले
- गाली गलौज करनेवाले
- हत्या करनेवाले
- एक एक रोटी का टुकड़ों में हिसाब करनेवाले
- दूसरे की बहू बेटी को गलत नज़रों से देखनेवाले ................. इत्यादि
अब कुछेक महिला पात्रों को भी उठाती हूँ :
- अपने संदेह में पुरुष का जीना दुश्वार करना
- पुरुष के हर कार्य में हस्तक्षेप , अपनी राय देना
- पुरुष के परिवार के सदस्यों के साथ बदसलूकी से पेश आना
- अपनी बात मनवाने के लिए त्रियाचरित्र दिखाना
- बात बेबात कलह करना .................
ऐसे परिवार की बातें आसमानी होती हैं, ये सिर्फ दूसरों से उम्मीदें पालते हैं, उनकी आलोचना में वक़्त जाया करते हैं और सबसे ज्यादा तरीके की बात यही करते हैं. फॅमिली फॅमिली' सबसे ज्यादा यही करते नज़र आते हैं.
फॅमिली बैक ग्राउंड बहुत बड़ी चीज तभी होती है जब वह पैसे से समर्थ हो, रूतबा हो .... मात्र शिक्षा का कोई औचित्य नहीं (शिक्षा का संबंध संस्कार से जुड़ा होता है और रोटी कपड़ा मकान )...पॅकेज से शुरुआत होती है, फिर कौन खूनी है, कौन अय्याश है ... कोई फर्क नहीं पड़ता,
और आजकल तो लिविंग रिलेशनशिप का ज़माना है - कानूनन ! और भी बहुत कुछ क़ानूनी है तो अब पलड़े का क्या आधार होगा ! किसे बड़ी चीज कहेंगे ....???

Tuesday, January 18, 2011

15 दिन तक थाने में गैंग रेप, एक महिला हो गई गर्भवती

चंडीगढ़. अम्बाला पुलिस पर मानवता को शर्मसार करने का आरोप लगा है। राजस्थान से काम की तलाश में अम्बाला पहुंचे एक परिवार को 15 दिन तक दरिंदगी झेलनी पड़ी।

एक पीड़ित महिला की तरफ से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को लिखे पत्र में कहा गया है कि उसे और परिवार की एक अन्य महिला को थाने व बाहर अज्ञात जगह पर ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया गया। उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर इसे अंजाम दिया गया। पत्र पर कार्यवाहक चीफ जस्टिस रंजन गोगोई व जस्टिस ए.जी. मसीह की बेंच ने एक सप्ताह में अम्बाला के एसपी से रिपोर्ट मांगी है।

चार जनवरी को लिखे पत्र में कहा गया कि वे राजस्थान से आकर अम्बाला में अगरबत्ती-गुब्बारे बेचकर पेट पाल रहे थे। बलदेव नगर पुलिस ने उन्हें रात में रेलवे स्टेशन पर सोते हुए उठाया। इनमें छह पुरुष, तीन महिलाएं व एक छह साल की बच्ची शामिल है। पहले से गर्भवती एक महिला को प्रताड़ित नहीं किया। बाकी सभी को थाने में थर्ड डिग्री टार्चर दिया। गुप्तांगों में करंट लगाया गया।

पत्र में आरोप है कि पुलिस उन्हें लूटपाट के मामले में एक गिरोह दिखाना चाहती है। थाने में किसी महिला पुलिसकर्मी के न रहते पुलिस कर्मी राजपाल और शीतल सिंह उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर थाने में व बाहर किसी अज्ञात जगह ले जाते रहे, जहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसका नतीजा यह रहा कि एक महिला गर्भवती हो गई है।

पत्र में मांग की गई कि पुलिसकर्मियों का डीएनए टेस्ट कराया जाए और इस सारे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद अदालत ने अंबाला के एसपी को एक सप्ताह का समय देते हुए मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। खंडपीठ ने पत्र में नामित दोनों पुलिस कर्मियों राजपाल और शीतल सिंह को भी प्रतिवादी बनाकर उनसे जवाब मांगा है।

दरिंदगी पर हाईकोर्ट सख्त

पीड़ितों के पत्र पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का संज्ञान, एसपी से रिपोर्ट मांगीदुष्कर्म की घटना के बाद एक पीड़िता हुई गर्भवती, डीएनए टेस्ट की मांग

पुलिस कार्रवाई से बचने को लगाए आरोप

मामले की जांच पहले ही कैंट के डीएसपी बलजिंद्र सिंह से करवाई जा रही है। आरोप लगाने वाली महिलाएं बावरिया गिरोह से हैं। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए यह गिरोह पुलिस पर ऐसे आरोप लगाता रहा है। दुष्कर्म से कोई महिला गर्भवती हुई है तो डीएनए जांच करवाई जाएगी।

शशांक आनंद, एसपी, अम्बाला

Sunday, January 09, 2011

विवाह के समय सीता जी की आयु 6 वर्ष थी

At the time of marriage ‘सीता जी की आयु 6 वर्ष थी‘, जो लोग बाल्मीकि रामायण को प्रमाण मानते हैं वे इस तथ्य को झुठला नहीं सकते।-Anwer Jamal

दुहिता जनकस्याहं मैथिलस्य महात्मनः।। 3 ।।

सीता नाम्नास्मि भद्रं ते रामस्य महिषी प्रिया ।।
‘ब्रह्मन ! आपका भला हो। मैं मिथिलानरेश  जनक की पुत्री और अवध नरेश श्री रामचन्द्र जी की प्यारी रानी हूं। मेरा नाम सीता है‘।। 3 ।।

उषित्वा द्वादश समा इक्ष्वाकूणां निवेशने ।। 4 ।।

भुन्जाना मानुषान् भोगान् सर्वकामसमृद्धिनी ।।
‘विवाह के बाद बारह वर्षों तक इक्ष्वाकुवंशी महाराज दशरथ के महल में रहकर मैंने अपने पति के साथ सभी मानवोचित भोग भोगे हैं। मैं वहां सदा मनोवांछित सुख-सुविधाओं से सम्पन्न रही हूं‘।। 4 ।।



तत्र त्रयोदशे वर्षे राजातन्त्रयत प्रभुः।। 5 ।।

अभिषेचयितुं रामं समेतो राजमन्त्रिभिः ।।

‘तेरहवें वर्ष के प्रारम्भ में सामर्थ्यशाली महाराज दशरथ ने राजमन्त्रियों से मिलकर सलाह की और श्रीरामचन्द्र जी का युवराज पद पर अभिषेक करने का निश्चय किया‘ ।। 5 ।।



मम भर्ता महातेजा वयसा पञ्चविंशकः ।। 10 ।।

अष्टादश हि वर्षाणि मम जन्मनि गण्यते ।।
‘उस समय मेरे महातेजस्वी पति की अवस्था पच्चीस साल से ऊपर की थी और मेरे जन्मकाल से लेकर वनगमनकाल तक मेरी अवस्था वर्ष गणना के अनुसार अठारह साल की हो गयी थी ।। 10 ।।
श्रीमद्बाल्मीकीय रामायणे, अरण्यकाण्डे, सप्तचत्वारिंशः सर्गः, पृष्ठ 598 , सं. 2051 तेरहवां संस्करण,
 मूल्य पैंतालीस रूपये
अनुवादक- साहित्याचार्य पाण्डेय पं. रामनारायण दत्त शास्त्री ‘राम‘
प्रकाशक - गीता प्रेस , गोरखपुर,
रामायण के मूल श्लोक और उनका अनुवाद आपके सामने रख दिये गये हैं। आप खुद फ़ैसला कर सकते हैं। कवि ने क्यों सीता जी को विवाह के समय 6 वर्ष का दिखाना ज़रूरी समझा, इस विषय पर मैं अपना नज़रिया बाद में रखूंगा।
दुख होता है यह देखकर कि
 जो लोग रामायण के ब्लॉग चला रहे हैं उन्हें भी सही तथ्य का ज्ञान नहीं है
रामचन्द्र जी का असली चरित्र रमणीय और आदर्श ही होना चाहिये, ऐसा मेरा मानना है। बौद्धिक जागरण के इस काल में तर्क को परंपरा का हवाला देकर नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। रामचन्द्र जी के चरित्र को सामने लाने के लिए देश की रामकथाओं के साथ साथ मलेशिया आदि विदेशों में प्रचलित रामकथाओं पर भी नज़र डालना ज़रूरी है। यदि ऐसा किया जाए तो सच भी सामने आएगा, रामकथा का व्यापक प्रभाव भी नज़र आएगा और हो सकता है कि श्री रामचन्द्र जी का वास्तविक जन्म स्थान वर्तमान अयोध्या के अलावा कोई और जगह निकले, तब राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद भी स्वतः ही हल हो जाएगा। सच से मानवता का कल्याण होगा। सच कड़वा होता है तब भी इसे ग्रहण करना चाहिये क्योंकि सच हितकारी होता है, कल्याणकारी होता है, समस्याओं से मुक्ति देता है।