Monday, April 18, 2011

नाबालिग जैन साध्वी के साथ पांच लोगों ने किया रेप!


गोधरा। गुजरात के पंचमहल में स्थित जैन आश्रम में एक नाबालिग जैन साध्वी के साथ रेप करने का आरोप लगा है। इस नाबालिग साध्वी का आरोप है कि उसकी गुरु ने ही उसका रेप करवाया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस लड़की के साथ रेप हुआ, वह कुछ दिन पहले ही साध्वी निर्मल प्रभा के साथ जैन धर्म का ज्ञान लेने आई थी। उन्हीं की देख भाल में रहती थी। जैन साध्वी निर्मला प्रभा ने करीब 6 महीने पहले इस नाबालिक लड़की को राजस्थान के नेतरा-शिवगंज में दीक्षा दिलवाई थी।

पुलिस के मुताबिक, दीक्षा दिलाने के बाद निर्मला प्रभा इस लड़की के साथ घूमते हुए राजस्थान के खिवाडा जैन उपाश्रय पहुंची। लड़की ने आरोप लगाया है कि यहीं निर्मला एक शख्स से उसका रेप करवाया। उसके साथ ही 5 अन्य लोगों ने उसके साथ रेप किया।

लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। जब जाकर उसे छुड़ाया गया। लड़की परिवार वालों के साथ है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

No comments:

Post a Comment