Friday, February 11, 2011

भाजपा का चरित्र उजागर हुआ मंदसौर की घटना भाजपा जिलाध्यक्ष सेक्स स्कैंडल से

किसी भी पार्टी के चरित्र की पहचान उसके कार्यकर्ताओ से होती है और भाजपा का चरित्र उजागर हुआ मंदसौर की घटना से:

मंदसौर भाजपा जिलाध्यक्ष सेक्स स्कैंडल में फंसा:
भोपाल 11 फरवरी 2011। भाजपा के मंदसौर जिलाध्यक्ष कारूलाल सोनी का सेक्स स्कैंडल उजागर हुआ है। 60 साल से अधिक उम्र के सोनी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। कैमरे में कैद इसकी अश्लील क्लिपिंग गुरुवार को मीडिया में जारी की गई। पत्रिका के पास ये क्लिपिंग हैं, कुछ इतनी अश्लील हैं कि प्रकाशित नहीं की जा सकती। विधानसभा उपचुनाव से ऐन पहले हुई इस घटना से प्रदेश भाजपा में हड़कंप है। सोनी शुरू से ही विवादों में रहे। पहले भी उन पर इसी तरह के आरोप लगते रहे हैं। विहिप में जिला संयोजक से लेकर प्रदेश स्तरीय पदों पर रहने वाले सोनी कुछ वर्र्षों पहले ही भाजपा में आए हैं। पहले वे जिला कोषाध्यक्ष बने। इसके बाद भाजपा ने नई टीम में सोनी को मंदसौर भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है, तब से गाहे-बगाहे उनकी शिकायत पार्टी स्तर पर हुई।

"इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही मैंने कोई फोटो देखे हैं। ये आप बता रहे हैं।" -प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

पार्टी के लोगों ने ही फंसाया: सोनी पत्रिका द्वारा पूछे जाने पर सोनी ने कहा कि भाजपा के ही स्थानीय लोगों ने उन्हें फंसाया है। अजय सिंह, प्रहलाद बंधवार व सुनील महाबली समेत अन्य लोग जिलाध्यक्ष बनने के बाद से पीछे पड़े थे। नपा चुनाव में भी उन्हें तंग किया गया। मीडिया को मैनेज करके उन्हें फंसाया गया है। कथित तौर पर सेक्स स्कैंडल में फंसे मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष कारुलाल सोनी को पार्टी से निलम्बित कर दिया गया है। साथ ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने जांच के आदेश दिए हैं।

महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखा
विश्व हिंदू परिषद से लेकर भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाले सोनी की कथित सीडी भोपाल में मीडिया सहित अन्य लोगों तक एक पहुंच गई है। इस सीडी में सोनी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है।

1 comment:

  1. bhaia shukr he bhajpaa ke log ab orton ke saath bhi pkde jaane lge hen vrna to bs admiyon ke saath hi............. . akhtar khan akela kota rajsthan

    ReplyDelete