Wednesday, November 16, 2011

RSS के जन्म का उद्देश्य क्या था?



हर संगठन के जन्म के पीछे कोई ना कोई उद्देश्य जरुर होता है वो उद्देश्य स्पस्ट / उजागर भी हो सकता है और छिपा हुआ भी हो सकता है. इसी तरह से RSS के जन्म के पीछे इसका उद्देश्य क्या था?......... 1914 से 1917 तक प्रथम विश्व युद्ध चला, जिससे विश्व में भूख और अकाल के हालत पैदा हुए, विश्व आर्थिक व्यवस्था चरमरा गयी, जिस कारण दुनिया में सबसे पहले 1917 समाजवादी क्रन्ति हुई और समाजवादी देश रूस-सोवियतसंघ अस्तित्व में आया और फिर "समाजवादी कम्युनिस्ट क्रांतिकारी" साहित्य रूस से छपकर भारत सहित पूरी दुनिया में जाने लगा और जिसे पढ़ कर हिंदुस्तान का विद्यार्थी, युवा वर्ग भी क्रांतिकारी विचार धारा की तरफ मुड़ने लगा, कॉमरेड लेनिन विश्व के महान क्रांतिकारी के रूप में उभरकर सामने आये. हिन्दुस्तानी युवा, विद्यार्थी वर्ग भी समाजवाद से प्रभावित हुए बिना ना रह सका और इस तरह से 1920 में भगत सिंह, चंदरशेखर आजाद आदि क्रांतिकारियों ने मिलकर "Hindustan socialist republican association" नाम से एक संगठन बनाया. सन 1921 में "भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी" बनी और इस तरह से हिंदुस्तान में भी समाजवाद की हवा बहने लगी, जिससे हिंदुस्तान के जमींदारों और शर्मायेदारों में एक बैचेनी, घबराहट पैदा हुई कि कहीं, रूस की तरह हिंदुस्तान में "समाजवादी कम्युनिस्ट क्रांति" ना आ जाये.
समाजवादी कम्युनिस्ट क्रांति को रोकने के लिए हिंदुस्तान के जमींदार और शर्मायेदार रात-दिन सोचने लगे कि कैसे "समाजवादी कम्युनिस्ट क्रांति" को रोका जाये? कैसे नौजवानों को क्रांतिकारी बनने से रोका जाये? सोचा गया कि अगर डायरेक्ट कम्युनिस्टों का विरोध करेंगे तो कोई भी नहीं मानेगा, उलटे इससे तो कम्युनिस्ट आन्दोलन बढेगा ही. कोई "indirect" रास्ता सोचा जाये और फिर छुपे अजेंड़ें के तहत "indirect" रास्ता सोचा भी गया और वो था कि "हिंदुस्तान में भाईचारा, प्यार, मेल-महोब्बत, कौमीकता पैदा ना होने दी जाये", चूँकि यह सामाजिक एकता ही "क्रांति" लाती है और जब समाज में एकता ही नहीं होगी तो फिर क्रांति कैसे आएगी? चूँकि क्रांति की पहली शर्त है "सामाजिक एकता" और इसके विपरीत क्रांति ना होने देने की पहली शर्त है "समाज में विघटन, वैमनष्य, विद्वेष, लड़ाई, झगडे" आदि का बनाये रखना और फिर इसी "गुप्त अजेंडे" के तहत समाज में "विघटन, वैमनष्य, विद्वेष, लड़ाई, झगडे" फ़ैलाने के लिए "RSS" नामक संगठन खड़ा किया गया, जिसका मुख्य काम था हिन्दू-मुस्लिम दंगे करवाकर सामाजिक एकता को भंग करना और ये लोग इसमें कामयाब भी हुए. इधर अंग्रेंजों ने भी इन्हें सराहा, चूँकि अंग्रेंज भी तो समाज में ज्यादा से ज्यादा फूट, विघटन चाहते थे. अब अंग्रेंजों और RSS दोनों का काम / रास्ता एक ही था "समाज में फूट डालना", परन्तु दोनों के मकसद अलग-अलग थे. अंग्रेंजों का मकसद फूट डालकर और जयादा दिन तक हिंदुस्तान में राज करना था, जबकि RSS का मकसद हिंदुस्तान में "समाजवादी क्रांति" को रोकना था. RSS अंग्रेंजों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर काम करने लगा. आज़ादी की लड़ाई लड़ने वाले देशभक्तों की मुखबरी करने लगे अर्थात आज़ादी की लड़ाई का विरोध किया जाने लगा. 1942 में अटल बिहारी वाजपेई ने दो देशभक्त ननुआ और ककुआ के खिलाफ गवाही दी, जिस कारण उनको सजा हुई. अगर RSS नामक संगठन ना होता तो हम 1937 में ही आजाद हो गए होते. 1947 में आज़ादी के तुरंत बाद, RSS ने एका-एक चाल चली, जैसे पडौस में चोरी करने वाला चोर, जाग पड़ने पर अपने आप को बचाने के लिए "पकड़ो चोर-पकड़ो चोर" का शोर मचाने लगता है और अक्सर वो अपने आप को बचाने में कामयाब भी हो ही जाता है, ठीक वैसे ही RSS ने भी किया था और फिर अपनी पीठ अपने आप थपथपाने लगे. हम देशभक्त-हम देशभक्त कहकर अपने मुहं मिया-मिट्ठू बनने लगे, जो सिलसिला आज तक बदस्तूर जारी है. दंगे फ़ैलाने का काम भी बदस्तूर जारी है और आगे भी जारी रहेगा, चूँकि भारतीय जनता की नुमायिन्दगी ना करके, जमींदारों, शर्मायेदारों और कोर्पोरेट घरानों की चाकरी जो करनी है, उनके हितों की रक्षा जो करनी है, चूँकि RSS को चलाने के लिए धन भी तो वही लोग उपलब्ध कराते हैं. जय हिंद. 
शिव कुमार जोशी 

वास्तविकता और सत्यता को पहचानो



Rafiq Chauhan
अक्सर जब कोई विचार आम धारणाओं एंव परम्पराओं से मेल नहीं खाता, तो अधिकतर लोग उसका विरोध करते हैं। लेकिन जब उसकी वास्तविकता और सत्यता सामने आती है। तो वहीं लोग उस पर अफसोस करते हैं। जैसे कि प्रसिद्ध विद्वान सुकरात ने कहा था कि पृथ्वी गोल है। लेकिन उस समय के लोगों ने उसकी बात को नहीं माना और उसकों मौत की सजा दी। जबकि आज सभी मानते हैं कि पृथ्वीगोल है। यही बात आज मुसलमानों के पिछड़ेपन के बारे में की जा रही है। लेकिन खुद मुस्लिम इस बात को मानने से गुरैज कर रहे हैं। जबकि वास्तविकता से सभी परिचित हैं। फिर भी यदि वो धोखे ही में जीना चाहते हैं तो भला दूसरा उसको कैसे समझा सकता है।

आपने पढ़ा , सुना और देखा होगा कि अक्सर हमारे हिन्दू भाई सुबह-सुबह अपनी ईश्वर अराधना के बाद सूर्य की तरह मुंह करके सूर्य को पानी देते है। उनकी आस्था है कि ऐसा करने से सूर्य देवता उनसे खुश रहेंगे। लेकिन इसी आस्था पर गुरु नानक देव जी ने कटाक्ष करते हुए। विपरीत दिशा में पानी देना शूरु कर दिया। ऐसे करने पर जब लोगों ने उनसे पुछा कि आप यह क्या कर रहे हो तो उन्होंने बड़ी सादगी से उतर दिया कि में अपने खेतों में पानी दे रहा हूं। ऐसा सुनने पर लोगों ने कहा कि ऐसे कैसे हो सकता है कि आप पानी यहां दें और पानी खेतों में पहुंच जाए। तो गुरु नानक देव जी ने कहा कि यदि ऐसा करने से मेरे खेतों में पानी पहुंचता तो फिर तुम्हारे द्वारा सूर्य को दिए जाने वाला पानी सूर्य पर कैसे पहुंच सकता है।

इस वृतांत से मेरा अभिप्राय मात्र इतना है कि मेरे मुस्लिम भाइयों आसमान से नीचे उतर कर जीमन की हकीकत को पहचाने की कौशिश करे और अपने आपको देश और समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए जो भी सम्भव हो । अपनी विचाधारा, परम्परा और अवधारणों में अमुल-असुल बदलाव करके अपनी जिन्दगी को दूनियां और आख्ररत के काबिल बनाने का प्रयास करें। अन्यथा आपने वाली स्थिति इस कहावत के मानिंद हो जाएगी कि “ धोबी का कुता न घर का न घाट का” और नहीं तो सारी जिन्दगी दूसरों के तलवे चाटने में ही गुजर जाऐगी।
मो. रफीक चौहान

मुसलमान विकास से दूर क्यों?



Rafiq Chauhan
मुसलमान विकास से दूर क्यों ? आज यह प्रश्न केवल मुस्लिम बुद्धिजीवियों में ही नहीं अपितु गैर मुस्लिम बुद्धिजीवियों में भी कौतुहल का विषय बना हुआ है। इसके कारण आम मुस्लिम देश की मुख्यधारा से कटता और ठगा सा महसूस कर रहा है। जिसके प्रमाण देश और समाज के लिए आने वाले समय में घातक सिद्ध हो सकते है। बुद्धिजीवियों का मानना है कि देश के विभाजन के बादमुसलमानों का राजनीतिक और आर्थिक सोबा छिनभिन हो जाने के बाद उनको सम्भलने वाला कोई नहीं रहा। देश की मौजुदा राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों को मात्र वोट बैंक के रुप में प्रयोग कर के बाद इस तरह बेसहारा छोड़ती रही। जिस प्रकार आदमी आम चुसकर बाद में गुठली को फैंक देता है। ऐसे में जहां भी उनको कुछ सहारा और आसरा मिला उसी को उसने अपना आशियाना समझ लिया। लेकिन वो भी बाद में बे-वफा साबित हुआ।
रही सही कसर कुछ ऐसे मुस्लिम राजनेताओं ने पुरी कर दी। जो आज तक मुसलमानों के नाम पर मलाई तो खाने में लगे हुए। जबकि वास्तविकता से वो और उनकी पार्टियां भली भांति परिचत हैं। ऐसे में उन्होंने कभी भी मौजुदा और तत्कालिन सरकारों से मुसलमानों की बेहतरी के लिए योजना बनाने पर जोर नहीं दिया। वो केवल ना चाहकर आजतक उर्दू को देश में उसका वास्तविक स्थान दिलाने की लड़ाई तो दिखावे तौर पर संसद और विधानसभाओं में लड़ते रहे। ताकि मुसलमानों को बेवकूफ बनाया रखा जाए। इस उद्देश्य वे कितने सफल हुए वो और खुद मुस्लिम अच्छी तरह से जानते हैं। “आखिर दिल को बहलाना, गालिब ख्याल अच्छा है”
दूसरी ओर हमारे दीनी रहनुमाओं ने अवश्य उर्दू को बचाए रखने के लिए अपनी जद्दोजहद जारी रखी। लेकिन उन्होंने राजनीतिक को जिन्दगी का एक अनावश्यक सोबा समझ कर आम मुस्लिम को उससे दूर कर दिया। जिसके कारण देश का मुस्लिम समुदाय देश की मुख्यधारा से दिन पर दिन दूर होता चला गया। वह केवल मस्जिद और मदरसों में उलझकर रह गया। दीनी रहनुमाओं की इन कौशिशओं ने मुस्लिम समाज को केवल समाजिक जीवन और कुरआन-ए-पाक तक की शिक्षा तक ही सीमित कर दिया। परिणाम स्वरुप आम मुस्लिम दीनी तालीम तो कुछ हद तक हासिल करने में कामयाब हो गया । लेकिन जिन्दगी के अन्य सोबों में पिछड़ गया और देश के विकास की मुख्यधारा से कट गया और यही कारण है कि आज मुस्लिम युवक रोजगार की तलाश करते-करते ऐसे दलदल में फंसता जा रहा है। जिसका आखरी मुकाम देश की जेलें बनती जा रही हैं। लेकिन अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है यदि मुस्लिम समुदाय आज भी शिक्षा, संगठन और संघर्ष के सुत्र को अपना ले, तो दिन दूर नहीं होगा, जब वह अपनी साख, इज्जत और रुतबा फिर से हासिल करने में कायाब न हो। 
मो. रफीक चौहान

गरीब सवर्णों को ओ बी सी के बराबर मानने की सिफारिश



सवर्ण जातियों के जो लोग इनकम टैक्स नहीं देते उन्हें ओ बी सी जातियों के बराबर माना जाना चाहिए और उन्हें भी वही सुविधा मिलनी चाहिए जो पिछड़ी जाति के लोगों के लिए उपलब्ध है  आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए बनाए गए कमीशन ने अपने सुझाव में कहा है कि इन वर्गों को शिक्षा आवासस्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्रोंमें वही सुविधाएं मिलनी चाहिए जो ओ बी सी को मिलती है हालांकि इस कमीशन की सिफारिशों में नौकारियों में आरक्षण की बात नहीं कही गयी है लेकिन इसे सवर्ण आरक्षण के लिए कोशिश कर रही राजनीतिक पार्टियों के हाथ में एक महत्वपूर्ण हथियार के तौर पर देखा जा रहा है

करीब चार साल पहले केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान के लिए मानदंड तय करने के लिये एक आयोग का गठन किया थाइसे यह भी पता करना था कि इन वर्गों का कल्याण कैसे किया जाए  एजेंडा में यह भी था कि क्या इन वर्गों के लिए नौकरियों में आरक्षण करना चाहिए कि नहीं  इस आयोग की रिपोर्ट तैयार हो गयी है  इसमें लिखा है कि करीब ६ करोड़ सवर्ण ऐसे हैं जिनको ओ बी सी के बराबर माना जाना चाहिए  कहा गया है कि आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों में सभी धर्मों के लोग शामिल किये जाने चाहिए सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को शामिल किये जाने की वकालत बहुत सारी पार्टियां करती रही हैं  उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री तो हर मंच पर यह बात कहती रही हैं इस रिपोर्ट के बाद उनका काम आसान हो जाएगा कांग्रेस और बीजेपी वाले ओ बी सी में अति पिछड़े वर्ग के नाम पर आरक्षण की मांग पहले से ही कर रहे हैं उनकी कोशिश है कि पिछड़ों के लिए उपलब्ध २७ प्रतिशत के आरक्षण में से मुलायम सिंह यादव की पार्टी के मुख्य समर्थक यादवों को केवल ५ प्रतिशत ही आरक्षण दिया जाए  आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों के आरक्षण के लिए भी राजनीतिक ज़मीन तैयार हो जाने के बाद बीजेपी वाले समाजवादी पार्टी को कमज़ोर करने की अपनी कोशिश तेज़ कर देगें  अभी कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार के योजना आयोग ने पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के नाम पर कोटा के अंदर कोटा की बहस शुरू की थी  अब आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों की बात को भी नौकरियों के रिज़र्वेशन की बहस में झोंक कर उत्तर प्रदेश की सबसे मज़बूत विपक्षी पार्टी पर ज़बरदस्त राजनीतिक हमला हो सकता है

आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के कमीशन की रपोर्ट में यह तो लिखा है कि इन वर्गों के सवर्णों को सामाजिक रूप से तो वह अपमान नहीं झेलना पड़ता जो दलित जातियों के लोगों को झेलना पड़ता है इस कमीशन ने देश के २८ राज्यों का दौरा करके अपनी रिपोर्ट तैयार की है और कहा है कि एक करोड़ परिवार इस श्रेणी में आते हैं  अगर प्रति परिवार छः लोगों की संख्या मान ली जाए तो यह आबादी छः करोड़ के आस पास पंहुच जाती है अगर सरकार इन सिफारिशों को स्वीकार कर लेती है तो देश के राजनीतिक माहौल में कुछ उसी तरह का परिवर्तन आ जाएगा जैसा मंडल कमीशन के सुझावों को मान लेने के बाद १९९० में आ गया था.

Tuesday, November 15, 2011

क्या नेहरू के नाम पर यू पी में कांग्रेस की डूबती नैया पार होगी?


विधान सभा के २०१२ के चुनाव अभियान की शुरुआत कर चुके हैं  अपने पिताजी के नाना से अपने नाम को जोड़ने के चक्कर में राहुल गांधी जवाहरलाल नेहरू की विरासत को केवल अपने परिवार तक सीमित करने की कोशिश कर रहे हैं  यह सच नहीं है जवाहरलाल नेहरू को इंदिरा गाँधी के पिता के रूप में ही प्रस्तुत करना देश की आज़ादी की लड़ाई के संघर्ष के साथ मजाक है  यह भी वैसी ही कोशिश है जिसके तहत एक राजनीतिक पार्टी के लोग हर गलती के लिए जवाहरलाल नेहरू को ज़िम्मेदार ठहराते पाए जाए हैं  आजकल तो इस प्रजाति के लोग अखबारों में भी खासी संख्या में पंहुच गए हैं और वे कहते रहते हैं कि कश्मीर समस्या सहित देश की सभी बड़ी समस्याएं नेहरू की देन हैं  समकालीन इतिहास की इससे बड़ी अज्ञानतापूर्ण समझ हो ही नहीं सकती सच्ची बात यह है कि अगर महात्मा गाँधी  जवाहरलाल नेहरू  सरदार पटेल और शेख अब्दुल्ला ने राजनीतिक बुलंदी न दिखाई होती तो राजा हरि सिंह और मुहम्मद अली जिन्ना ने तो जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में मिला ही दिया था लेकिन सरदार पटेल और शेख अब्दुल्ला की संयुक्त कोशिश का नतीजा था कि कश्मीर आज भारत का हिस्सा है समकालीन इतिहास के इस सच को जनता तक पंहुचाने का काम किसी राजनीतिक विश्लेशक का नहीं है  यह काम तो कांग्रेस पार्टी का है लेकिन उसने सच्चाई को पब्लिक डोमेन में लाने का काम कभी नहीं किया  नतीजा यह है कि आज की पीढी के एक बहुत बड़े वर्ग को अब भी यही बताया जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरू ने देश को कमज़ोर किया  शायद इसका करण यह है कि कांग्रेस पार्टी वाले नेहरू के वंशजों की जय जय कार में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें नेहरू की विरासत को याद करने का मौक़ा ही नहीं मिल रहा है आज कांग्रेसी नेता यह कोशिश करते देखे जा रहे हैं कि राहुल गांधी भी उतने ही दूरदर्शी नेता हैं जितने कि जवाहरलाल नेहरू थे लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि जवाहरलाल नेहरू का वंशज होकर कोई उन जैसा नहीं बन जाता  कल्पना कीजिये कि अगर जवाहरलाल नेहरू के बाद लाल बहादुर शास्त्री की प्रधानमंत्री के रूप में असमय मृत्यु न हो गयी होती और उस दौर के कांग्रेसी चापलूस जिसमें कामराज सर्वोपरि थे ने इंदिरा गाँधी को प्रधानमंत्री न बनवा दिया होता तो आज राहुल गांधी और वरुण गांधी जैसे अजूबे कहाँ होते वास्तव में राहुल गांधी और वरुण गांधी टाइप नेताओं को अपने आप को जवाहरलाल नेहरू का वारिस कहना ही नहीं चाहिए  में यह सब तो इंदिरा गाँधी के वारिस हैं  वही इंदिरा गाँधी जिन्होंने सत्ता में बने रहने के लिए लोकतंत्र का सर्वनाश करने की गरज से इमरजेंसी लगाई थी विपक्षी नेताओं को जेल में ठूंस दिया था प्रेस का गला घोंट दिया था और इस देश के लगभग सभी नेताओं को यह प्रोत्साहन दिया था कि वे अपने वंशजों को राजनीति में बढ़ावा दें और जनता के धन की लूट के अभियान में शामिल हों आज हर पार्टी का नेता अपने बच्चों को राजनीति में शामिल करवा रहा है और उनको भी वैसी ही चोरी करने की प्रेरणा दे रहा है जिसके चलते वह खुद करोडपति या अरबपति बन गया है
बहरहाल अब कोई जवाहरलाल नेहरू का अभिनय करना चाहे तो उसे कोई रोक नहीं सकता है इसलिए आज फूलपुर में राहुल गांधी का भाषण उसी तर्ज़ पर हो गया जैसा फिल्म्स डिवीज़न के आर्काइव्ज़ में जवाहरलाल नेहरू का भाषण देखा जाता है  लेकिन यह समझ लेना ज़रूरी है कि फूलपुर में जवाहरलाल नेहरू इसलिए जीत जाते थे कि उनको कहीं से भी मज़बूत विरोध नहीं मिल रहा था एक बार तो उनके खिलाफ स्वामी करपात्री जी लड़े थे और एकाध बार स्वामी प्रभुदत्त ब्रह्मचारी ने उन्हें चुनौती दी थी जवाहरलाल नेहरू देश को प्रगति के रास्ते पर ले जा रहे थे तो सभी चाहते थे कि उन्हें कोई चुनावी चुनौती न मिले  लेकिन जब उन्हें चुनौती मिली तो जीत बहुत आसान नहीं रह गयी थी १९६२ के चुनाव में फूलपुर में जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ सोशलिस्ट पार्टी से डॉ राम मनोहर लोहिया उम्मीदवार थे  डॉ लोहिया भी आज़ादी के लड़ाई के महान नेता थे कांग्रेस से अलग होने के पहले वे नेहरू के समाजवादी विचारों के बड़े समर्थक रह चुके थे बाद में भी एक डेमोक्रेट के रूप में वे नेहरू जी की बहुत इज्ज़त करते थे  लेकिन जब आज़ादी के एक दशक बाद यह साफ़ हो गया कि जवाहरलाल नेहरू भी समाजवादी कवर के अंदर देश में पूंजीवादी निजाम कायम कर रहे हैं तो डॉ लोहिया ने जवाहरलाल को आगाह किया था  तब तक जवाहरलाल पूरी तरह से नौकरशाही और पुरातनपंथी लोगों से घिर चुके थे नतीजा यह हुआ कि डॉ राम मनोहर लोहिया ने फूलपुर चुनाव में पर्चा दाखिल कर दिया  ऐसा लगता है कि डॉ लोहिया भी जवाहरलाल नेहरू को हराना नहीं चाहते थे क्योंकि उन्होंने फूलपुर चुनाव क्षेत्र में केवल दो सभाएं कीं  स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र ने बताया था कि जहां भी डॉ लोहिया गए और उन्होंने नेहरू की अगुवाई वाली सरकार की कमियाँ गिनाई तो जनता की समझ में बात आ गयी जनेश्वर मिश्रा का कहना था कि जिन इलाकों में लोहिया ने सभाएं की थीं वहां नेहरू को बहुत कम वोट मिले थे मसलन कोटवा नाम के पोलिंग स्टेशन पर डॉ लोहिया को ७५० वोट मिले थे तो जवाहरलाल नेहरू के नाम पर केवल २ वोट पड़े थे इसी तरह से हरिसेन गंज में लोहिया को ३७५ वोट मिले तो जवाहरलाल को ३ वोट मिलेराहुल गांधी और उनकी मंडली के लोगों को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि जवाहर लाल नेहरू की तरह चुनाव लड़ने का अभिनय करके बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है  उत्तर प्रदेश या देश के किसी भी हिस्से में जवाहरलाल नेहरू की तरह सफल होने के लिए राजनीतिक छुटपन से बाहर निकलना होगा और देश की समस्यायों को सही सन्दर्भ में समझना होगा  अगर ऐसा न हुआ तो जवाहरलाल नेहरू की बेटी का पौत्र बनकर राजनीतिक सफलता हासिल कर पाना आसान नहीं होगा.